बीजपुर(सोनभद्र)। सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के अंतर्गत एनटीपीसी रिहंद के सतर्कता विभाग की ओर से हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। निबंध, संवाद, कला, कविता एवं संगीत प्रतियोगिताओं में कुल 108 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। शुक्रवार को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में 40 विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया, जबकि एलकेजी से कक्षा तीन तक के 41 नन्हे प्रतिभागियों को भी सहभागिता के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में एनटीपीसी रिहंद के अपर महाप्रबंधक बृजेश कुमार यादव ने बच्चों को सतर्कता एवं जागरूकता का महत्व समझाते हुए यातायात नियमों का पालन करने और दीपावली पर पटाखे जलाते समय सावधानी बरतने की सीख दी। उन्होंने बच्चों को दैनिक जीवन में जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
• छोटी-छोटी सावधानियां बड़ी दुर्घटनाओं से बचाती हैं
विद्यालय की प्रधानाचार्य दुर्गावती गुप्ता ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों की रचनात्मक क्षमता, आत्मविश्वास और जागरूकता का विकास होता है। इस दौरान रघुराज सिंह, रामबली मिश्रा, प्रियांशु, विनोद, ब्रह्मानंद, विजय कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
रघुराज सिंह संवाददाता






