*शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026 के मुख्य समाचार*
🔶करारी शिकस्त से बौखलाए ट्रंप; विदेश मंत्री मार्को रूबियो को कर सकते आऊट
🔶शेख हसीना का बड़ा ऐलान; हर हाल में बांग्लादेश लौटूंगी, मौत लिखी है तो अपने देश मे मरना पसंद करूंगी
🔶शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 2,008 अंक उछला, निफ्टी 24,536 पर बंद
🔶 यूजीसी सर्कुलर पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, तत्काल हटाने के दिए आदेश
🔶दिल्ली: अब छात्राएं-महिलाएं थाने जाए बगैर क्यूआर कोड स्कैन कर दे सकेंगी शिकायत, ई-निर्भीक सिस्टम आज से शुरू
🔶झारखंड में सड़क हादसा: खूंटी में बेकाबू ट्रक ने लोगों को कुचला, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत; मासूम गंभीर
🔶फिरोजपुर: हुसैनीवाला बॉर्डर में बनेगा 1965 और 1971 के युद्धों का स्मारक, सीएम मान रखेंगे परिसर की नींव
🔶नोएडा पीएनबी घोटाला: दिवाली से पहले बैंक प्रबंधन ने 50 खाताधारकों को लौटाए 22 करोड़, अब ब्याज का इंतजार
🔶भारत के महान लोकतंत्र को अराजकता व अस्थिरता की आग में झोंकने का हो रहा प्रयास: सीएम योगी
🔶आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ED के नए केस में नहीं मिली राहत, अब 16 नवंबर को होगी सुनवाई
🔶इजरायल: सत्ता गंवाने से एक घोषणा दूर नेतन्याहू! अरब पार्टियों ने आइसेनकोट का किया सपोर्ट
🔶बीजेपी बोली- CJP को देश-विदेश से फंडिंग मिल रही: कॉकरोच पार्टी प्रवक्ता बोले- साबित करें; क्राइम ब्रांच में सौरव-आशुतोष से 4 घंटे तक पूछताछ हुई
🔶शाह बोले- राहुल अराजकता फैला रहे, चौराहे पर डिबेट का न्योता: अंबाला में ₹600 करोड़ के म्यूजियम का लोकार्पण किया, कहा- हरियाणा नंबर वन
🔶अयोध्या, काशी और मथुरा को दहलाने की धमकी: 27 नवंबर तक अलर्ट, स्कूलों-मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा
🔶अग्निवीर योजना पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, सुरजेवाला बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही सरकार
🔶पाक आर्मी ने पार की क्रूरता की हदें, PoK के लोगों पर बरसाए ड्रोन, 7 की मौत
🔶राहुल गांधी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत: FIR वाली याचिका खारिज, अमेरिका में बोले थे- क्या सिख को भारत में पगड़ी-कड़ा पहनने का अधिकार है
🔶चीन में लद्दाख बॉर्डर के पास 5 तीव्रता का भूकंप, जम्मू-कश्मीर तक झटके महसूस हुए
🔷भारतीय हॉकी टीम ने फिर लहराया तिरंगा, फाइनल में जापान को रौंदकर जीता स्वर्ण
SVG इण्डिया न्यूज डेस्क






