Breaking News
खबरें पढ़ें
एनटीपीसी रिहंद की प्रतियोगिताओं में 108 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, 40 विजेता सम्मानित || नटवा में खुला नया पुलिस बूथ: अब घर के पास मिलेगी त्वरित पुलिस सहायता || बौद्धिक क्षमता और रणनीतिक सोच का दिखा शानदार प्रदर्शन, शतरंज प्रतियोगिता में नन्हे खिलाड़ियों ने मारी बाजी || सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन, भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम || ‘जुल्मों की शमशीर उर्फ फर्ज यारी’ के मंचन ने दर्शकों को किया भावुक || जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शैल मंगलम कॉलेज का दबदबा || शतरंज प्रतियोगिता में अनमोल सिंह कुशवाहा ने मारी बाजी || आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनेगा सोन अर्थ, महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा देशभर में बाजार
Friday 6th November 2026 09:56:00 AM

‘जुल्मों की शमशीर उर्फ फर्ज यारी’ के मंचन ने दर्शकों को किया भावुक

Blog single photo
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और सच्ची मित्रता निभाने का दिया संदेश

विंढमगंज(सोनभद्र)। दुद्धी विकासखंड के महुली पूर्व महुअरिया में बीती रात सामाजिक एवं पारिवारिक संदेशों से ओतप्रोत नाटक ‘जुल्मों की शमशीर उर्फ फर्ज यारी’ का भव्य मंचन किया गया। संगीत सितारे हिन्द रामाशंकर दुबे द्वारा रचित इस नाटक में अन्याय, अत्याचार, मानवीय रिश्तों, कर्तव्यनिष्ठा और सच्ची मित्रता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से दिखाया गया कि सत्ता, धन और ताकत का अहंकार किस तरह कमजोर और असहाय लोगों के अधिकारों का हनन करता है। विपरीत परिस्थितियों में रिश्तों और मित्रता की परीक्षा तथा स्वार्थ और सामाजिक जिम्मेदारी के बीच संघर्ष को कलाकारों ने जीवंत किया। मंचन ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा।

• इंसानियत और सच्ची मित्रता का दिया संदेश

नाटक में अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने, कमजोरों का साथ देने तथा सत्य और इंसानियत के रास्ते पर चलने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर नाट्यकला समिति के अध्यक्ष अरविंद जायसवाल, उपाध्यक्ष सेकरार अहमद, विनोद कन्नौजिया, डॉ. अब्दुल कलाम, डायरेक्टर राजेश शर्मा, उप डायरेक्टर जसवंत शर्मा, लालमणि शर्मा, महेंद्र पुरी, उदय शर्मा, दीपक कुमार कन्नौजिया, प्रदीप जायसवाल सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top