घोरावल(सोनभद्र)। सोनांचल इंटर कॉलेज में स्काउट/गाइड स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्काउट/गाइड के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सत्यनारायण कनौजिया, सेवा निवृत्त शिक्षक एवं जिला कमिश्नर स्काउट सोनभद्र ने स्काउट/गाइड के व्यक्तित्व एवं महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं घोरावल में जिला रैली कराए जाने को लेकर विद्यालय में स्थानीय प्रधानाचार्यों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें घोरावल के अजय कुमार, केपी गौड़, गंगेश देव पाण्डेय, सूरजसेन सिंह और घनश्याम सिंह सहित अन्य प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
• मिर्जापुर में मंडलीय रैली, घोरावल में 21 से 23 नवंबर तक जिला रैली
मंडलीय रैली 28, 29 एवं 30 नवंबर को पड़री, मिर्जापुर में आयोजित होगी, जबकि जिला रैली 21, 22 एवं 23 नवंबर 2026 को घोरावल में संपन्न होगी। इसके लिए सोनांचल इंटर कॉलेज घोरावल के यशस्वी प्रधानाचार्य ने बीड़ा उठाया है। डॉ. प्रबोध कुमार, जिला मुख्यायुक्त ने आम सहमति प्रकट करते हुए सभी प्रधानाचार्यों से रैली में प्रतिभाग करने की अपील की।
SVG इण्डिया न्यूज डेस्क






