Breaking News
खबरें पढ़ें
स्काउट/गाइड स्थापना दिवस पर विद्यार्थियों को किया गया जागरूक || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || घर के अंदर 72 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध मौत || कोयले से लदा ट्रेलर पलटने से दो की दर्दनाक मौत, पांच घायल || डीआईजी पूनम और एसपी अभिषेक वर्मा ने मनाई दीपवाली, संगीत और आतिशबाजी ने बांधा समां || धनतेरस पर बाजारों में उतरी पुलिस, एसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान || एनटीपीसी रिहंद की प्रतियोगिताओं में 108 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, 40 विजेता सम्मानित || नटवा में खुला नया पुलिस बूथ: अब घर के पास मिलेगी त्वरित पुलिस सहायता || बौद्धिक क्षमता और रणनीतिक सोच का दिखा शानदार प्रदर्शन, शतरंज प्रतियोगिता में नन्हे खिलाड़ियों ने मारी बाजी || सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन, भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Saturday 7th November 2026 12:30:00 PM

घर के अंदर 72 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध मौत

Blog single photo
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• पत्नी गुरुद्वारा गई थीं, लौटने पर पति को मृत देख मची चीख-पुकार

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के विकास नगर में शनिवार सुबह 72 वर्षीय बुजुर्ग योगेंद्र सिंह भंडारी पुत्र स्वर्गीय हरीदेव सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सुबह करीब साढ़े सात बजे घटना के समय उनकी पत्नी गुरुद्वारा गई हुई थीं। वापस घर लौटने पर पति को मृत अवस्था में देखकर उनके होश उड़ गए। पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। मृतक का बेटा और दोनों बेटियां बाहर रहते हैं।

• पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह, जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। बुजुर्ग की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top