Breaking News
खबरें पढ़ें
स्काउट/गाइड स्थापना दिवस पर विद्यार्थियों को किया गया जागरूक || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || घर के अंदर 72 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध मौत || कोयले से लदा ट्रेलर पलटने से दो की दर्दनाक मौत, पांच घायल || डीआईजी पूनम और एसपी अभिषेक वर्मा ने मनाई दीपवाली, संगीत और आतिशबाजी ने बांधा समां || धनतेरस पर बाजारों में उतरी पुलिस, एसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान || एनटीपीसी रिहंद की प्रतियोगिताओं में 108 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, 40 विजेता सम्मानित || नटवा में खुला नया पुलिस बूथ: अब घर के पास मिलेगी त्वरित पुलिस सहायता || बौद्धिक क्षमता और रणनीतिक सोच का दिखा शानदार प्रदर्शन, शतरंज प्रतियोगिता में नन्हे खिलाड़ियों ने मारी बाजी || सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन, भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

सोनभद्र। दीपावली की पूर्व संध्या पर रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में 06 नवंबर को दीपावली महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस उप महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर पूनम और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान संगीत कार्यक्रम में मधुर गीतों की प्रस्तुतियों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने गीत-संगीत का आनंद लिया। रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच बच्चों और पुलिस परिवार के सदस्यों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

• त्योहार पर ड्यूटी निभाने वाले पुलिसकर्मियों को परिवार संग खुशियां मनाने का मिला अवसर

महोत्सव में डीआईजी पूनम और एसपी अभिषेक वर्मा ने सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी त्योहारों पर भी आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। ऐसे आयोजन उन्हें अपने परिवार के साथ त्योहार की खुशियां साझा करने का अवसर देते हैं और पुलिस परिवार की एकजुटता व आपसी सौहार्द को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर एएसपी ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल, एएसपी मुख्यालय मेविस टाक सहित क्षेत्राधिकारीगण, पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिजन मौजूद रहे। सोनभद्र पुलिस ने भी जनपदवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top