वीरेंद्र कुमार संवाददाता
विंढमगंज(सोनभद्र)। बॉर्डर क्षेत्र से हो रही पशु तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत विंढमगंज पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक रविकांत मिश्रा के निर्देशन में उपनिरीक्षक जयप्रकाश ने पुलिस बल के साथ कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 3/5ए/8, गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित अभियुक्त सुमेर चौधरी पुत्र स्व. भीखू चौधरी, निवासी वार्ड-08, ग्राम हरादाग, पोस्ट भोगाडीह, थाना रमन, झारखंड को हीराचक विंढमगंज से गिरफ्तार किया।
• कार्रवाई के बाद सक्षम न्यायालय भेजा गया
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेजा गया। पुलिस ने बताया कि बॉर्डर क्षेत्र में पशु तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।