Breaking News
आकाशीय बिजली गिरने से पहले बजेगा सायरन, जनहानि रोकने की बड़ी पहल     |     लहसुन-प्याज की खेती से समृद्ध होंगे सोनभद्र के किसान, मिलेगा तगड़ा अनुदान     |      अश्लील गाने बजाने से रोका तो युवक पर हमला, जातिसूचक शब्द कहने का आरोप     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• 200 हेक्टेयर में खेती का लक्ष्य, किसानों को मिलेगा 40 प्रतिशत तक अनुदान

सोनभद्र। किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए एकीकृत बागवानी मिशन के तहत लहसुन और प्याज की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले में 200 हेक्टेयर क्षेत्रफल में खेती कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें 100 हेक्टेयर में प्याज और 100 हेक्टेयर में लहसुन की खेती कराई जाएगी। योजना के तहत प्रति हेक्टेयर निर्धारित लागत 50 हजार रुपये है, जिस पर 40 प्रतिशत की दर से किसानों को 20 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदान दिया जाएगा। इससे किसानों की शुरुआती खेती लागत कम होगी और उन्हें बेहतर आय के अवसर मिलेंगे।

प्रमाणित बीज भी उपलब्ध कराए जाएंगे

जिला उद्यान अधिकारी मेवाराम ने बताया कि किसानों को बेहतर उत्पादन के लिए राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (एनएचआरडीएफ) के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाले प्रमाणित लहसुन और प्याज के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। योजना का लाभ प्रथम आवक, प्रथम पावक के आधार पर दिया जाएगा। इच्छुक किसान समय रहते उद्यान विभाग की डीबीटी वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं।





Top