Breaking News
पशु तस्करी के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार     |     विद्युत कैंप में उपभोक्ताओं ने जमा किए 53 हजार रुपये, 20 कनेक्शन काटे     |     दो वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

सोनभद्र। जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि के तहत चोपन पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने एक क्विंटल 340 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। तस्करी में इस्तेमाल ब्रेजा वाहन, तीन मोबाइल फोन और 1210 रुपये नकद भी पुलिस के हाथ लगे हैं। वाहन समेत कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत करीब 62 लाख रुपये है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क और इसमें जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस और एसओजी टीम ने डाला क्षेत्र और बघनाला पुल के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध ब्रेजा वाहन के आने की जानकारी मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया, जिसमें चालक समेत तीन लोग सवार थे। पूछताछ के बाद वाहन की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान वाहन की आगे और पिछली सीट के बीच खाली स्थान और डिग्गी में रखे चार बोरों से कुल 93 पैकेट बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, इन पैकेटों में एक क्विंटल 340 ग्राम अवैध गांजा रखा हुआ था। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल ब्रेजा वाहन, तीन मोबाइल फोन और 1210 रुपये नकद भी बरामद किए गए। पुलिस ने कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत करीब 62 लाख रुपये बताई है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जनपद के लैलूंगा थाना क्षेत्र निवासी मुकुंद दाव, रोहित सिदार और मिर्जापुर जनपद के हलिया थाना क्षेत्र निवासी आशीष मौर्य के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में गांजा तस्करी से जुड़े नेटवर्क के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इस मामले में चोपन थाने में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। तस्करी में प्रयुक्त वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Blog single photo

.




Top