Breaking News
पशु तस्करी के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार     |     विद्युत कैंप में उपभोक्ताओं ने जमा किए 53 हजार रुपये, 20 कनेक्शन काटे     |     दो वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• न्यायालय में नियत तिथि पर नहीं हो रहे थे उपस्थित, अभियान के तहत हुई कार्रवाई

बीजपुर(सोनभद्र)। वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत मंगलवार को बीजपुर पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर दो वारंटियों को उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय के लिए रवाना किया। प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि जीरामती पत्नी सुरेश, निवासी पुनर्वास प्रथम बीजपुर तथा सुभाष पाल पुत्र राजमन, निवासी डोडहर के विरुद्ध न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। दोनों मुकदमे की नियत तिथि पर न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे।

• सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन

पुलिस के अनुसार दोनों वारंटियों को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय रवाना किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी की कार्रवाई के दौरान सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन किया गया।





Top