रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव
राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। सेवा संकल्प अभियान के तहत राबर्ट्सगंज स्थित प्राचीन पंचमुखी महादेव मंदिर परिसर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान चलाया गया। अभियान में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने स्वयं श्रमदान करते हुए अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों के साथ मंदिर परिसर की साफ-सफाई की। इस दौरान परिसर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें करीब 1,000 किलोग्राम प्लास्टिक एकत्र किया गया। एकत्र प्लास्टिक से प्राप्त 2,500 रुपये की राशि मंदिर के रख-रखाव के लिए समर्पित की गई।
• स्वच्छता व्यवस्था को स्थायी बनाने के लिए लगाए गए डस्टबिन
अभियान के दौरान मंदिर परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए दो डस्टबिन भी स्थापित किए गए। जिलाधिकारी ने धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता में जनभागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने लोगों से स्वच्छता को दैनिक आदत बनाने और सार्वजनिक स्थलों को प्लास्टिक मुक्त रखने में सहयोग करने का आह्वान किया। प्रशासन की ओर से चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के साथ लोगों में सामूहिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी की भावना को बढ़ावा देना है।