Breaking News
पशु तस्करी के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार     |     विद्युत कैंप में उपभोक्ताओं ने जमा किए 53 हजार रुपये, 20 कनेक्शन काटे     |     दो वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• नामांकन, नियमित उपस्थिति और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर दिया जोर

बभनी(सोनभद्र)। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय ने शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं ब्लॉक संसाधन केंद्र बभनी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कस्तूरबा विद्यालय में इंटर स्तर तक संचालन की तैयारियों का जायजा लेते हुए नवनिर्मित भवन, भोजनालय, डायनिंग हॉल, हॉस्टल, कक्षाओं, प्रयोगशाला, शौचालय, दिव्यांग शौचालय तथा वाटर हार्वेस्टिंग व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद विद्यालय की वार्डेन रंजना यादव को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

• शिक्षकों को दिए आवश्यक निर्देश

इसके बाद ब्लॉक संसाधन केंद्र बभनी में आयोजित पांच दिवसीय एफएलएन (बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान) प्रशिक्षण का अवलोकन किया। बीएसए ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों से विद्यालयों में बच्चों के नामांकन एवं नियमित उपस्थिति बढ़ाने, आधार कार्ड से वंचित बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने, गृहकार्य, समय-सारिणी, स्वच्छता तथा मध्याह्न भोजन (एमडीएम) का नियमानुसार संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।





Top