Breaking News
बीएचयू में उपचार के दौरान बुजुर्ग का निधन     |     बीएसए ने किया कस्तूरबा विद्यालय और एफएलएन प्रशिक्षण का निरीक्षण     |     छेड़खानी के आरोप में युवक को अर्द्धनग्न के घुमाया     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• शनिवार को कनहर नदी तट पर होगा अंतिम संस्कार

विंढमगंज(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के हीराचक गांव निवासी एवं अमर उजाला के संवाददाता विवेकानंद मिश्रा के पिता पंडित रामनारायण मिश्रा (90) का शुक्रवार सायं लगभग साढ़े चार बजे बीएचयू, वाराणसी में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज बीएचयू में चल रहा था। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

• मिलनसार व्यक्तित्व के लिए थे प्रसिद्ध

पंडित रामनारायण मिश्रा अपने सरल, सौम्य और मिलनसार स्वभाव के कारण क्षेत्र में सम्मानित थे। उनके निधन पर ग्रामीणों, शुभचिंतकों एवं विभिन्न सामाजिक लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया। परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार शनिवार को कनहर नदी तट पर किया जाएगा।





Top