Breaking News
पशु तस्करी के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार     |     विद्युत कैंप में उपभोक्ताओं ने जमा किए 53 हजार रुपये, 20 कनेक्शन काटे     |     दो वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• सीएचसी में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

दुद्धी(सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के धूमा गांव में गुरुवार दोपहर कुएं में मृत पड़े चूहे को निकालने जा रहे किसान की कोबरा के डसने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नागेंद्र यादव (42) पुत्र कैलाश यादव निवासी धूमा के रूप में हुई है। बताया गया कि वह अपने घर से करीब 50 मीटर दूर स्थित निजी कुएं की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में विषैले कोबरा ने उनके दाहिने पैर में डस लिया। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गए, जहां चिकित्सक डॉ. शाह आलम ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

• पत्नी, एक पुत्र व दो पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल

परिजनों के अनुसार मृतक अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र तथा दो विवाहित पुत्रियों का परिवार छोड़ गए हैं। उनका पुत्र रोजगार के सिलसिले में दूसरे प्रदेश में रहता है। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुंची विंढमगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।





Top