Breaking News
बीएचयू में उपचार के दौरान बुजुर्ग का निधन     |     बीएसए ने किया कस्तूरबा विद्यालय और एफएलएन प्रशिक्षण का निरीक्षण     |     छेड़खानी के आरोप में युवक को अर्द्धनग्न के घुमाया     |     
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

• BNSS की विभिन्न धाराओं में चालान कर भेजा गया जेल

डाला(सोनभद्र)। क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चोपन पुलिस की डाला चौकी ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संजय कुमार पुत्र महावीर, निवासी बाड़ी डाला थाना चोपन के रूप में हुई। पुलिस ने उसके विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170/126/135 के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए चालान कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


• अपराधियों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

पुलिस प्रशासन का कहना है कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अभियान लगातार जारी रहेगा। शांति व्यवस्था भंग करने वाले और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।





Top