सौरभ की रिपोर्ट
घोरावल(सोनभद्र)। सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज घोरावल में लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) के अंतर्गत उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वाधान में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों सहित सैकड़ों युवाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग की विभिन्न योजनाओं, लघु उद्योगों और सरकार से मिलने वाली ऋण सुविधाओं की जानकारी दी गई।
• अगरबत्ती निर्माण, पॉपकॉर्न पैकिंग और मधुमक्खी पालन जैसी योजनाओं की मिली जानकारी
कार्यक्रम में प्रतिभागियों को अगरबत्ती निर्माण, पॉपकॉर्न पैकिंग, वुडेन टॉय निर्माण, मधुमक्खी पालन सहित अन्य स्वरोजगार योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम का संयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री काशी प्रसाद मौर्य ने किया। इस अवसर पर जिला ग्रामोद्योग अधिकारी श्री गौतम त्रिपाठी, भीष्म सिंह, सुमित कुमार शुक्ला, योगेंद्र कुमार गौतम, अशोक कुमार सहित ग्राम प्रधान रामकेवाल मौर्य, दिनेश पटेल, गिरिजेश सिंह मौर्य, याकूब अंसारी आदि उपस्थित रहे।
.