Breaking News
बीएचयू में उपचार के दौरान बुजुर्ग का निधन     |     बीएसए ने किया कस्तूरबा विद्यालय और एफएलएन प्रशिक्षण का निरीक्षण     |     छेड़खानी के आरोप में युवक को अर्द्धनग्न के घुमाया     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• आकाशीय बिजली से होने वाली जनहानि, पशुहानि और मकान क्षति पर सरकार देगी राहत राशि, प्रभावित क्षेत्रों की सूची जारी

घोरावल(सोनभद्र)। जनपद सोनभद्र में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। आकाशीय बिजली को उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार द्वारा देवीय आपदा घोषित किया गया है। ऐसी घटनाओं में मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये की अहेतुक सहायता राशि प्रदान की जाती है। सहायता प्राप्त करने के लिए संबंधित क्षेत्र के लेखपाल द्वारा पोर्टल पर घटना को ऑनलाइन दर्ज किया जाता है, जिसके बाद रिपोर्ट एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी कार्यालय भेजी जाती है।

• घोरावल तहसील के 28 गांव चिन्हित, तत्काल सूचना देने की अपील

प्रशासन द्वारा विगत पांच वर्षों में हुई आकाशीय बिजली की घटनाओं के आधार पर घोरावल तहसील के 28 गांवों को प्रभावित क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया गया है। अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में आकाशीय बिजली से जनहानि, पशुहानि या मकान गिरने जैसी घटना होती है तो तत्काल अपने क्षेत्र के लेखपाल को सूचना दें, ताकि प्रभावित परिवारों को 72 घंटे के भीतर सहायता राशि उपलब्ध कराई जा सके।





Top