Breaking News
गेहूं क्रय केंद्रों पर पहुंचे विशेष सचिव, तौल व्यवस्था और बोरे की उपलब्धता पर कसी नजर     |     हरि कीर्तन से लौट रहे युवक को ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचला, मौके पर मचा कोहराम     |     पदोन्नति में देरी पर शिक्षकों में बढ़ा आक्रोश, शिक्षा निदेशक को सौंपा ज्ञापन     |     
Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

21 मई तक भरें ऑनलाइन फॉर्म

मिर्जापुर। तहसील सदर प्रशासन ने स्व-गणना चरण को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की है। SDM सदर मिर्जापुर ने विभागीय अधिकारियों, मीडिया बंधुओं, बार पदाधिकारियों और सभी नागरिकों से ऑनलाइन स्व-गणना करने की अपील की है।


*फील्ड ट्रेनर करेंगे मदद:*

SDM सदर के निर्देश पर तहसील सदर क्षेत्र में दर्जनों फील्ड ट्रेनर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सम्मानित नागरिकों का स्व-गणना में आवश्यक सहयोग प्रदान कर रहे हैं। नागरिक स्व-गणना में लगे फील्ड ट्रेनर/लेखपाल कृष्णा चन्द `8736005548, 9415689579` एवं अनिल शुक्ल `7905505028` से संपर्क कर सकते हैं।


*किनसे लें सहयोग:*

प्रशासन ने बताया कि सभी आम नागरिक उक्त फील्ड ट्रेनर्स के अलावा अपने हलके के लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, सप्लाई इंस्पेक्टर, BEO, शिक्षक, प्रधानाध्यापक, CDPO आदि से भी आवश्यक सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।


*किससे की गई अपील:*

विभिन्न सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक समूहों से जुड़े प्रतिनिधियों तथा सम्मानित नागरिकों से अनुरोध है कि वे स्व-गणना ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अनिवार्य रूप से फॉर्म भरें।


*ऑनलाइन लिंक:*

नागरिक `censusindia.gov.in` पर जाकर स्व-गणना कर सकते हैं। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण की प्रक्रिया 21 मई 2026 तक चलेगी।







Top