Breaking News
मीना बाजार घाघर नदी पुल निर्माण में अनियमितता का आरोप, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत     |     मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार     |     बालिका सशक्तिकरण अभियान में चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

बीजपुर(सोनभद्र)। एनटीपीसी रिहंद की स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा सोनशक्ति स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बड़े उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संजय असाटी मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख (रिहंद) द्वारा किया गया। टूर्नामेंट में कुल 12 टीमों को दो पूलों में बांटा गया था, जिसमें करीब 216 कर्मचारियों ने भागीदारी की। अंतर-विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में मैकेनिकल मेंटेनेंस टीम ने ऑपरेशन ग्रुप-डी को 4 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मैकेनिकल मेंटेनेंस ने 10 ओवर में 92 रन बनाए, जबकि जवाब में ऑपरेशन ग्रुप-डी की टीम 88 रन ही बना सकी। वहीं महिला क्रिकेट फाइनल में टीम-बी ने टीम-सी को हराकर विजेता ट्रॉफी हासिल की।

टूर्नामेंट के अंतर्गत रिहंद टाउनशिप के सेंट जोसेफ, डीएवी और केंद्रीय विद्यालय के बीच इंटर-स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। बालक और बालिका दोनों वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबलों में डीएवी और केंद्रीय विद्यालय की टीमें पहुंचीं, जहां केंद्रीय विद्यालय ने दोनों वर्गों में जीत दर्ज कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। आयोजन ने कर्मचारियों और उनके परिवारों के बीच आपसी सौहार्द और सामुदायिक भावना को भी मजबूत किया।


Blog single photo

.




Top