Breaking News
शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बीएसए से की समन्वय बैठक     |     करमा पर्व पर भाई-बहनों के अटूट प्रेम और विश्वास की दिखी झलक     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर भव्य काव्य संध्या 25 सितंबर को     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• जनसुनवाई की शिकायत पर बीईओ ने डोडहर विद्यालय पहुंचकर की जांच, मिलीं खामियां

बीजपुर(सोनभद्र)। एनटीपीसी रिहंद के सीएसआर के माध्यम से संचालित बालिका सशक्तिकरण अभियान में छात्राओं के चयन को लेकर अभिभावकों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिभावक संतोष कुमार, श्रवण कुमार, जगदीश राम, पुष्पा, संगीता, पूनम समेत युवा जनकल्याण सेवा संस्थान ने जनसुनवाई में शिकायत कर डोडहर विद्यालय के प्रभारी शिक्षकों पर आरोप लगाया कि कुछ छात्राएं विद्यालय में नियमित अध्ययनरत नहीं हैं, इसके बावजूद कथित तौर पर शिक्षकों की मिलीभगत से उनकी उपस्थिति दर्ज कराकर उनका नाम अभियान में भेजा गया। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इससे स्थानीय विद्यालय में पढ़ने वाले पात्र बच्चों को योजना के लाभ से वंचित होना पड़ रहा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


Blog single photo


• जांच के बाद बीएसए को भेजी जाएगी रिपोर्ट, तथ्य के आधार पर होगी कार्रवाई

शिकायत के बाद खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार डोडहर विद्यालय पहुंचे और मामले की जांच की। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई में प्राप्त विभिन्न आरोपों की जांच के लिए विद्यालय पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी सीएसआर की चयन प्रक्रिया और विद्यालय स्तर पर हुई कथित लापरवाही की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजी जाएगी, जिसके बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Blog single photo

.




Top