शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट
सुकृत(सोनभद्र)। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चहलवा के पास सड़क किनारे खड़े हाईवे ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार पिकअप वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक सद्दाम हुसैन (32) निवासी खतौली, थाना दुद्धी और खलासी रविंद्र कुमार (27) निवासी कादल, थाना दुद्धी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि पिकअप वाराणसी की ओर जा रहा था। टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर सुकृत चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
• दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू
पुलिस ने हादसे में शामिल पिकअप वाहन संख्या JH 03 AL 6554 और ट्रक संख्या BR 24 GD 2601 को कब्जे में ले लिया। मृतकों की पहचान के बाद पुलिस ने उनके परिजनों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और मामले में आवश्यक कार्रवाई जारी है। मामला रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की सुकृत चौकी अंतर्गत चहलवा का है।