Breaking News
खबरें पढ़ें
मानवता की मिसाल: थाना निरीक्षक ने जरूरतमंद बच्चों संग मनाई दीपावली || हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भजन-कीर्तन से गूंजा परिसर || मोटकी मुकुट पहाड़ी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किए हनुमान जी के दर्शन || तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय वृद्धा गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर || तहसील दिवस में 27 शिकायतें, चार का मौके पर निस्तारण || पेड़ से लटका मिला गल्ला व्यापारी का शव, मचा हड़कंप || स्काउट/गाइड स्थापना दिवस पर विद्यार्थियों को किया गया जागरूक || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || घर के अंदर 72 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध मौत || कोयले से लदा ट्रेलर पलटने से दो की दर्दनाक मौत, पांच घायल
Sunday 8th November 2026 04:44:00 PM

मानवता की मिसाल: थाना निरीक्षक ने जरूरतमंद बच्चों संग मनाई दीपावली

Blog single photo
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• मिठाई और फुलझड़ी पाकर खिल उठे धांगर बस्ती के बच्चों के चेहरे

विंढमगंज(सोनभद्र)। दीपावली का पर्व थाना निरीक्षक रविकांत मिश्रा ने धरतीडोलवा गांव की धांगर बस्ती के बच्चों के साथ मनाकर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की। उन्होंने बस्ती में पहुंचकर नन्हे-मुन्ने बच्चों को मिठाई और फुलझड़ियां वितरित कीं। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान उन्होंने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पटाखों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने, आग से सावधानी बरतने और मन लगाकर पढ़ाई करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के साथ खड़े रहना और उनके सुख-दुख में सहभागी बनना भी है।

• ग्रामीणों ने पुलिस की मानवीय पहल की सराहना की

उन्होंने बस्ती के लोगों से त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने, आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी भी समस्या पर पुलिस से बेझिझक संपर्क करने की अपील की। थाना निरीक्षक की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए कहा कि इससे पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास और सम्मान बढ़ा है। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुरेंद्र पासवान, सुमेर पासवान, लगन उरांव, नंदलाल उरांव, वीरेंद्र उरांव, राजेंद्र उरांव, नंदू भगत, जगदीश उरांव सहित दर्जनों बच्चे और ग्रामीण मौजूद रहे।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top