Breaking News
खबरें पढ़ें
मानवता की मिसाल: थाना निरीक्षक ने जरूरतमंद बच्चों संग मनाई दीपावली || हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भजन-कीर्तन से गूंजा परिसर || मोटकी मुकुट पहाड़ी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किए हनुमान जी के दर्शन || तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय वृद्धा गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर || तहसील दिवस में 27 शिकायतें, चार का मौके पर निस्तारण || पेड़ से लटका मिला गल्ला व्यापारी का शव, मचा हड़कंप || स्काउट/गाइड स्थापना दिवस पर विद्यार्थियों को किया गया जागरूक || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || घर के अंदर 72 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध मौत || कोयले से लदा ट्रेलर पलटने से दो की दर्दनाक मौत, पांच घायल
Sunday 8th November 2026 09:20:00 AM

पेड़ से लटका मिला गल्ला व्यापारी का शव, मचा हड़कंप

Blog single photo
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम, मौत के कारणों की जांच जारी

दुद्धी(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के मल्देवा गांव में शनिवार सुबह त्रिभुवन फील्ड के पास वन विभाग की नर्सरी स्थित बंधी में 45 वर्षीय गल्ला व्यापारी करुणाकांत उर्फ लल्लन पुत्र स्व. बासदेव प्रसाद निवासी वार्ड नंबर 8, दुद्धी का शव पलाश के पेड़ से लटका मिला। बताया गया कि शव बाइक के ऊपर की स्थिति में था। सुबह करीब 10 बजे वॉचर ने शव देखकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह और वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतरवाया गया।

• तीन नाबालिग बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। मृतक के तीन नाबालिग बच्चे हैं, जिनमें दो पुत्र और एक पुत्री शामिल हैं। बड़ा पुत्र और पुत्री बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top