दुद्धी(सोनभद्र)। तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता ने की। इस दौरान विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 27 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से चार मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। कार्यक्रम में तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
• फरियादियों को भटकना न पड़े, एसडीएम ने दिए निर्देश
उपजिलाधिकारी ने शेष शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े, इसके लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें।
मनीष कुमार संवाददाता






