Breaking News
खबरें पढ़ें
मानवता की मिसाल: थाना निरीक्षक ने जरूरतमंद बच्चों संग मनाई दीपावली || हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भजन-कीर्तन से गूंजा परिसर || मोटकी मुकुट पहाड़ी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किए हनुमान जी के दर्शन || तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय वृद्धा गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर || तहसील दिवस में 27 शिकायतें, चार का मौके पर निस्तारण || पेड़ से लटका मिला गल्ला व्यापारी का शव, मचा हड़कंप || स्काउट/गाइड स्थापना दिवस पर विद्यार्थियों को किया गया जागरूक || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || घर के अंदर 72 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध मौत || कोयले से लदा ट्रेलर पलटने से दो की दर्दनाक मौत, पांच घायल
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• सुंदरकांड पाठ, महाआरती और महाप्रसाद वितरण के साथ भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ आयोजन

घोरावल(सोनभद्र)। श्री सिद्धेश्वर महादेव सेवा संस्थान महुआंव पाण्डेय द्वारा संचालित श्री सिद्धेश्वर महादेव एवं श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में रविवार को हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ एवं बजरंगबली का पूजन, श्रृंगार और महाआरती की गई। कार्यक्रम के यजमान संस्थान के पदाधिकारी अधिवक्ता प्रेरित धर द्विवेदी एवं प्रज्ज्वल धर द्विवेदी रहे, जबकि आचार्य की भूमिका आलोक धर द्विवेदी ने निभाई। मंत्रोच्चारण के बीच पूजन-अर्चन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई।

• सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ वातावरण

पूजन के बाद गणेश चालीसा, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, श्रीराम चालीसा, शिव चालीसा एवं दुर्गा चालीसा सहित विभिन्न धार्मिक पाठों का सामूहिक आयोजन हुआ। भजन-कीर्तन और जय श्रीराम-जय हनुमान के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। इसके बाद श्रद्धालुओं में महाप्रसाद वितरित किया गया। संस्थान के संरक्षक, अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने कहा कि हनुमान जी शक्ति, भक्ति और सेवा के प्रतीक हैं तथा ऐसे आयोजनों से समाज में धार्मिक भावना और आपसी भाईचारा मजबूत होता है। राम जी धर द्विवेदी, निर्देश धर द्विवेदी एवं संस्थापक व व्यवस्थापक राम अनुज धर द्विवेदी की देखरेख में पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top