Breaking News
खबरें पढ़ें
मानवता की मिसाल: थाना निरीक्षक ने जरूरतमंद बच्चों संग मनाई दीपावली || हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भजन-कीर्तन से गूंजा परिसर || मोटकी मुकुट पहाड़ी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किए हनुमान जी के दर्शन || तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय वृद्धा गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर || तहसील दिवस में 27 शिकायतें, चार का मौके पर निस्तारण || पेड़ से लटका मिला गल्ला व्यापारी का शव, मचा हड़कंप || स्काउट/गाइड स्थापना दिवस पर विद्यार्थियों को किया गया जागरूक || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || घर के अंदर 72 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध मौत || कोयले से लदा ट्रेलर पलटने से दो की दर्दनाक मौत, पांच घायल
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• 170 सीढ़ियां चढ़कर पहुंचे भक्त, दिनभर चला महाप्रसाद वितरण और भंडारा

बीजपुर(सोनभद्र)। मोटकी मुकुट पहाड़ी पर स्थित पहाड़ी वाले हनुमान जी के दर्शन-पूजन के लिए कई प्रांतों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। करीब 170 सीढ़ियां चढ़कर भक्तों ने बजरंगबली के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मनोकामनाएं मांगीं। मान्यता के अनुसार, मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालु मंदिर के नीचे रोट और नारियल चढ़ाकर अपनी मनौती पूरी करते हैं। इस दौरान मंदिर परिसर में संकल्प फ्रेंड्स क्लब समिति की ओर से दिनभर महाप्रसाद वितरण किया गया।

मंदिर के नीचे नारियल, चुनरी, बर्तन, खिलौने, मिठाई, चाय और नाश्ते की दुकानें सजी रहीं, जहां मेले जैसा माहौल बना रहा।

• सुरक्षा व्यवस्था के लिए तीन थानों की पुलिस रही तैनात

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह सहित अजय सिंह, मान सिंह गोड़, संजय धुर्वे, शिव कुमार सिंह और संजय द्विवेदी समेत समिति के सदस्य श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे। मेले में भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए शाम तक बीजपुर-बैढ़न मोड़ और नधीरा मोड़ पर भारी वाहनों का आवागमन रोका गया। सुरक्षा के मद्देनजर बीजपुर, म्योरपुर और बभनी थानों की पुलिस के साथ अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। बीजपुर प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मेला परिसर और बाजारों में लगातार भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लेते रहे।


Blog single photo




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top