Breaking News
शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बीएसए से की समन्वय बैठक     |     करमा पर्व पर भाई-बहनों के अटूट प्रेम और विश्वास की दिखी झलक     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर भव्य काव्य संध्या 25 सितंबर को     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• चयन वेतनमान, पदोन्नति और अवकाश समेत विभिन्न मांगों पर हुई विस्तृत चर्चा

सोनभद्र। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जनपदीय इकाई ने शिक्षकों की विभिन्न विभागीय समस्याओं के त्वरित निराकरण को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय के साथ समन्वय बैठक की। बैठक में महासंघ के विन्ध्याचल मंडल अध्यक्ष अखिलेश मिश्र, जिलाध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी एवं जिला महामंत्री इंदुप्रकाश सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं और मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान महासंघ ने राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने पर बीएसए मुकुल आनंद पाण्डेय को सम्मानित कर बधाई दी। बीएसए ने इस उपलब्धि को जनपद के शैक्षिक जगत के सभी लोगों के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया। महासंघ ने विभिन्न मांगों से संबंधित मांग पत्र भी सौंपा।


Blog single photo

उठी शिक्षक समस्याएं, जल्द समाधान का मिला आश्वासन

बैठक में चयन वेतनमान, लंबित पदोन्नति प्रक्रिया, प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे शिक्षकों को जिम्मेदारी के अनुरूप प्रधानाध्यापक का पूर्ण वेतनमान, महिला शिक्षिकाओं के मातृत्व अवकाश एवं बाल्यकाल देखरेख अवकाश के आवेदनों का समय से निस्तारण, स्थानांतरित शिक्षकों की मूल सेवापुस्तिका शीघ्र भेजने तथा शिक्षकों के वेतन खाते परिवर्तन में बैंक चयन को शिक्षक की स्वेच्छा पर रखने समेत कई मुद्दे उठाए गए। बीएसए ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए नियमानुसार समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का सकारात्मक आश्वासन दिया।

  1. महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों के हितों और अधिकारों के लिए संगठन पूरी निष्ठा से कार्य करता रहेगा।

बैठक में संगठन मंत्री गणेश पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी सौरभ कार्तिकेय, बृजेश महादेव, संतोष चौरसिया, रितेश जायसवाल, दिलीप पाठक, कमलेश विश्वकर्मा, कमलेश गुप्ता, दिनेश दुबे, मनीष त्रिपाठी, दीपमणि त्रिपाठी, अरुणेश पांडेय, संदीप तिवारी, नागेंद्र सिंह, आनंद देव पांडेय, अरविंद पांडेय, गोपाल पांडेय, निशांत सिंह, शशिकांत त्रिपाठी, प्रसून सिंह, महेंद्र जायसवाल, नर्मदेश्वर पाठक, दिवाकर तिवारी, सुनील, अरुण कुमार तिवारी मौजूद रहे।

Blog single photo

.




Top