Breaking News
शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बीएसए से की समन्वय बैठक     |     करमा पर्व पर भाई-बहनों के अटूट प्रेम और विश्वास की दिखी झलक     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर भव्य काव्य संध्या 25 सितंबर को     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• सोशल मीडिया में हिन्दी : महिला अभिव्यक्ति का नया मंच विषय पर हुई प्रतियोगिता

बीजपुर(सोनभद्र)। हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत एनटीपीसी रिहंद में टाउनशिप की महिलाओं के लिए “सोशल मीडिया में हिन्दी : महिला अभिव्यक्ति का नया मंच” विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कर्मचारी विकास केंद्र (EDC) में किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं को हिन्दी के माध्यम से अपने विचार, अनुभव और रचनात्मक अभिव्यक्तियां साझा करने के लिए प्रोत्साहित करना तथा डिजिटल माध्यमों में हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देना रहा। प्रतिभागियों ने विषय पर प्रभावी एवं रचनात्मक ढंग से अपने विचार प्रस्तुत किए।

• महिलाओं ने हिन्दी के बढ़ते डिजिटल प्रयोग पर रखे विचार

प्रतियोगिता में टाउनशिप की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हिन्दी भाषा के महत्व, डिजिटल माध्यमों पर हिन्दी के बढ़ते प्रयोग तथा महिलाओं की सामाजिक एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति में सोशल मीडिया की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के माध्यम से हिन्दी के प्रति जागरूकता और रुचि बढ़ाने के साथ महिलाओं को अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए सार्थक मंच मिला।





Top