SVG इण्डिया न्यूज रूम
घोरावल(सोनभद्र)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत शिवद्वार मंडल के ग्राम कोलड़ीहा में ‘नमो सेवा–अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय और संवादों के माध्यम से सामाजिक सरोकारों, सेवा भावना तथा जनहित से जुड़े विषयों पर ग्रामीणों को जागरूक किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे और उन्होंने प्रस्तुति की सराहना की।
• ग्रामीणों ने आयोजन को बताया जागरूकता का प्रभावी माध्यम
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विमलेश चौबे, मंडल उपाध्यक्ष यादवेंद्र शुक्ल, ग्राम पंचायत प्रधान हृदय नाथ चौरसिया, पिछड़ा मोर्चा मंडल संयोजक नीरज चौरसिया, धर्मपाल सिंह, मंडल मंत्री रामनिहोर गुप्ता तथा कोलड़ीहा बूथ अध्यक्ष कांता चौकीदार सहित स्थानीय कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि नुक्कड़ नाटक जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम सरल एवं रोचक तरीके से सामाजिक संदेश आमजन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं। उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे कार्यक्रमों को जागरूकता और सामाजिक सहभागिता बढ़ाने में उपयोगी बताया।