Breaking News
शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बीएसए से की समन्वय बैठक     |     करमा पर्व पर भाई-बहनों के अटूट प्रेम और विश्वास की दिखी झलक     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर भव्य काव्य संध्या 25 सितंबर को     |     
Share on

  अवधेश गुप्ता संवाददाता

• पुल की गुणवत्ता और क्षतिग्रस्त वैकल्पिक मार्ग की स्वतंत्र तकनीकी जांच की मांग

सोनभद्र। मीनाबाजार स्थित घाघर नदी पर निर्माणाधीन पुल और आमजन के आवागमन के लिए बनाए गए वैकल्पिक संपर्क मार्ग के निर्माण में कथित अनियमितता व लापरवाही का आरोप लगाते हुए मारकुंडी निवासी अवधेश कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई/आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता के अनुसार 21 जुलाई 2026 को घाघर नदी में आई बाढ़ और तेज बहाव में वैकल्पिक मार्ग का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर बह गया, जिससे आसपास के ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, मरीजों, मजदूरों, व्यापारियों और अन्य लोगों के आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्होंने मार्ग को तत्काल सुरक्षित एवं मजबूत तरीके से दुरुस्त कराकर आवागमन बहाल कराने की मांग की है।

• निर्माण सामग्री से लेकर डिजाइन और सेंटरिंग तक जांच की मांग

शिकायतकर्ता ने निर्माणाधीन पुल में प्रयुक्त सीमेंट, सरिया, गिट्टी, बालू और कंक्रीट समेत अन्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराने के साथ स्वीकृत डिजाइन, ड्राइंग, तकनीकी स्वीकृति और कार्यादेश का मौके पर हो रहे निर्माण से मिलान कराने की मांग की है। साथ ही फॉर्मवर्क और सेंटरिंग व्यवस्था की भी स्वतंत्र तकनीकी जांच कराने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि जांच ऐसी स्वतंत्र तकनीकी टीम से कराई जाए, जो निर्माण कार्य के सीधे पर्यवेक्षण से जुड़ी न हो। शिकायत में जल निकासी, सुरक्षा व्यवस्था और क्षतिग्रस्त मार्ग के कारणों की जांच के साथ दोष पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों, अभियंताओं और कार्यदायी संस्था/ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत की आईजीआरएस संख्या 40020026015947 बताई गई है।





Top