Breaking News
शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बीएसए से की समन्वय बैठक     |     करमा पर्व पर भाई-बहनों के अटूट प्रेम और विश्वास की दिखी झलक     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर भव्य काव्य संध्या 25 सितंबर को     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• करकच्छी गांव की घटना में पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों को दबोचा, न्यायालय भेजे गए

बभनी(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के करकच्छी गांव में मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और अमानवीय कृत्य के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त को बभनी बाजार से घर लौट रहे भोला प्रसाद को दराई मोड़ के पास विपक्षी पक्ष के लोगों ने कथित रूप से पकड़कर घर में खींच लिया, जहां उनके साथ मारपीट और अमानवीय कृत्य किए जाने का आरोप है। बीच-बचाव करने पहुंची पीड़ित की भाभी के साथ भी लाठी-डंडे से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। मामले में 7 अगस्त को तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

• त्वरित कार्रवाई कर सभी 10 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अजय, राजेन्द्र, चितरंजन, ममता, चिंता, शंभू, संजय, सीताराम, रामकिशुन और बीगन को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी करकच्छी गांव के निवासी हैं। एएसपी ऋषभ रुणवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।





Top