Breaking News
रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, सगे भतीजे पर चाची से दुष्कर्म का आरोप     |     बेसिक शिक्षा विभाग की अप्रैल माह की रैंकिंग में कोन ब्लॉक फिर बना चैंपियन     |     पुल के नीचे गिरी अनियंत्रित बाइक, चालक की मौके पर दर्दनाक मौत     |     
Share on

  राजेश तिवारी की रिपोर्ट

कोन(सोनभद्र)। विकास खंड कोन अंतर्गत जल जीवन मिशन की हर्रा-कदरा ग्राम समूह पेयजल योजना ग्रामीणों के लिए राहत के बजाय परेशानी का कारण बनती जा रही है। फ्लोरोसिस प्रभावित कचनरवा, कुड़वा समेत कई गांवों में वर्षों बाद भी लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच सका। आरोप है कि कार्यदायी संस्था विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया लिमिटेड द्वारा अधूरा और घटिया कार्य किया गया, जिससे आज तक कई घरों में नल कनेक्शन तक नहीं हो पाया। ग्रामीणों का कहना है कि पाइप लाइन बिछाने और मरम्मत के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई। हालात ऐसे हैं कि लोग आज भी नदी-नालों और दूषित पानी पर निर्भर हैं। शनिवार को असनाबांध में क्षेत्र पंचायत सदस्य लाल बहादुर चौधरी की अगुवाई में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर संस्था को ब्लैकलिस्ट करने और दूसरी एजेंसी से कार्य कराकर तत्काल जलापूर्ति शुरू कराने की मांग उठाई।

 ग्रामीणों और समाजसेवी बिहारी प्रसाद यादव ने आरोप लगाया कि फ्लोरोसिस प्रभावित क्षेत्रों में जलापूर्ति ठप रहने से गरीब आदिवासी परिवार गंभीर संकट में हैं और लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। कचनरवा, असनाबांध, बड़ाप, बागेसोती, सिंगा, मधुरी, डीलवाहा, गोबरदाहा समेत कई गांवों में न तो नियमित पानी पहुंच रहा है और न ही कनेक्शन कार्य पूरा हुआ है। जिला पंचायत सदस्य छविंद्र नाथ चेरो ने भी संस्था पर वर्षों से झूठा आश्वासन देकर ग्रामीणों को गुमराह करने का आरोप लगाया। वहीं अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे रोहित यादव ने बताया कि नदी की धारा बदलने से इंटेकवेल पर समस्या उत्पन्न हुई है, जिस पर कार्य कराया जा रहा है और जल्द जलापूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।





Top