Breaking News
रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, सगे भतीजे पर चाची से दुष्कर्म का आरोप     |     बेसिक शिक्षा विभाग की अप्रैल माह की रैंकिंग में कोन ब्लॉक फिर बना चैंपियन     |     पुल के नीचे गिरी अनियंत्रित बाइक, चालक की मौके पर दर्दनाक मौत     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान डैशबोर्ड की अप्रैल रैंकिंग जारी, डिजिटल उपस्थिति और निपुण असेसमेंट में बेहतर प्रदर्शन

राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों की शैक्षणिक और प्रशासनिक गुणवत्ता सुधार के लिए संचालित “डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान प्रोग्रेस मॉनिटरिंग डैशबोर्ड” की अप्रैल माह की रैंकिंग जारी कर दी गई है। अप्रैल 2026 की रैंकिंग में विकास खंड कोन ने 56.52 औसत स्कोर के साथ जनपद में पहला स्थान हासिल किया है। खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार के नेतृत्व में ब्लॉक ने निपुण स्कूल असेसमेंट और शिक्षक उपस्थिति जैसे महत्वपूर्ण मानकों पर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं धनंजय सिंह के नेतृत्व वाला नगवां ब्लॉक दूसरे और महेन्द्र कुमार मौर्य के नेतृत्व वाला रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक तीसरे स्थान पर रहा। विभाग का दावा है कि डिजिटल छात्र उपस्थिति और शैक्षिक पारदर्शिता के मामले में सोनभद्र अब प्रदेश के अग्रणी जिलों में शामिल हो रहा है।

• “सोनभद्र मॉडल” को बेस्ट प्रैक्टिस बनाने की तैयारी

विभाग द्वारा लागू इस डिजिटल व्यवस्था के तहत 18 संकेतकों और 26 डाटा पॉइंट्स के आधार पर ब्लॉकों की प्रगति की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है। इसमें ऑपरेशन कायाकल्प, छात्र उपस्थिति, शिक्षक उपस्थिति और निपुण असेसमेंट जैसे मानक शामिल हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय ने बताया कि विद्यालयों में “स्टार ऑफ द मंथ” छात्र चयन और श्रेष्ठ शिक्षकों को सम्मानित करने की व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने कहा कि डिजिटल उपस्थिति, स्मार्ट क्लास और प्रेरणा ऐप जैसी पहलें “सोनभद्र मॉडल” को प्रदेश की एक प्रभावी बेस्ट प्रैक्टिस के रूप में स्थापित करेंगी।





Top