Breaking News
मीना बाजार घाघर नदी पुल निर्माण में अनियमितता का आरोप, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत     |     मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार     |     बालिका सशक्तिकरण अभियान में चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• कुएं में करीब 25 फीट गहरे पानी में उतरी पुलिस और ग्रामीणों की टीम, देर शाम बाहर निकाला गया शव

विंढमगंज(सोनभद्र)। धूमा ग्राम पंचायत स्थित देवी धाम के पास बने सरकारी कुएं में शनिवार शाम एक महिला द्वारा कूदकर जान देने का मामला सामने आया। मृतका की पहचान पूजा देवी (25) पत्नी अर्जुन गोंड के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों के अनुसार पति-पत्नी के बीच मोबाइल को लेकर विवाद होने की चर्चा थी, जिसके बाद महिला ने यह कदम उठाया। सूचना पर उपनिरीक्षक सुनील कुमार राय, महफूज अली और सियाराम सिंह मौके पर पहुंचे।

• पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मायके पक्ष की तहरीर पर होगी कार्रवाई

कुएं में लगभग 25 फीट गहरा पानी होने के कारण शव निकालने में पुलिस और ग्रामीणों को करीब तीन घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। देर शाम शव को बाहर निकाल लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पड़ोसी गांव केवाल से मृतका के पिता भीम सिंह और भाई रामलाल भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धि मोर्चरी हाउस भेज दिया। उपनिरीक्षक सुनील राय ने बताया कि शव को अंत परीक्षण के लिए भेजा गया है तथा मायके पक्ष से मिलने वाली तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।





Top