Breaking News
मीना बाजार घाघर नदी पुल निर्माण में अनियमितता का आरोप, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत     |     मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार     |     बालिका सशक्तिकरण अभियान में चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

बभनी(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बचरा ग्राम पंचायत के देवरीहवा गांव निवासी हंसलाल (45) पुत्र स्वर्गीय त्रिवेणी प्रसाद अपनी बाइक से अरझट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि मृतक अपने पीछे चार बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। सूचना पर सब इंस्पेक्टर शिव मूरत यादव मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।





Top