Breaking News
निजी अस्पतालों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो अस्पताल सीज, एक की ओटी बंद करने के निर्देश     |     घाघर नदी सेतु निर्माण में लापरवाही पर ठेकेदार पर 20 लाख की पेनाल्टी     |     वाड्रफनगर ने बीजपुर को 30 रन से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

कोन प्रथम स्थान,नगवा दूसरे स्थान एवं राबर्ट्सगंज तीसरे स्थान पर लहराया परचम

सोनभद्र। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विद्यालयों में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गुणवत्ता सुधार के लिए जनपद में लागू की गई “डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान प्रोग्रेस मॉनिटरिंग डैशबोर्ड” की अप्रैल माह की रैंकिंग जारी कर दी गयी है। अप्रैल 2026 के नवीनतम परिणामों के अनुसार विकास खंड कोन ने लगातार अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाते हुए जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार के नेतृत्व में इस ब्लॉक ने निपुण स्कूल असेसमेंट एवं शिक्षक उपस्थिति जैसे महत्वपूर्ण मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वहीं नगवां ब्लॉक ने दूसरा तथा रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। विदित हो कि जब से ब्लाकों की रैंकिंग व्यवस्था लागू हुई है तब से लगातार कोन जैसे दुरूह ब्लॉक जो सीमित संसाधनों एवं अध्यापकों की कमी से झूझने के बावजूद लगातार प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया हुआ है। वहीं इस सफलता का श्रेय खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र मुकुल आनंद पांडेय के कुशल मार्गदर्शन एवं अध्यापकों, शिक्षामित्रों,अनुदेशकों एवं अपने संकुल एवं एआरपी टीम को दिया है जो कड़ी चुनौतियों के बावजूद लगातार अपने विद्यालयों में मेहनत कर रहे हैं जिससे प्रत्येक माह की रैंकिंग में कोन लगातार आगे रहते हुए प्रथम स्थान हासिल कर रहा है।





Top