Breaking News
रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, सगे भतीजे पर चाची से दुष्कर्म का आरोप     |     बेसिक शिक्षा विभाग की अप्रैल माह की रैंकिंग में कोन ब्लॉक फिर बना चैंपियन     |     पुल के नीचे गिरी अनियंत्रित बाइक, चालक की मौके पर दर्दनाक मौत     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• एसपी के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुआ मुकदमा, स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

बभनी(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ही सगे भतीजे पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार घटना 26 अप्रैल 2026 की रात करीब 3 बजे की है। उस समय महिला घर में अकेली थी, क्योंकि उसके पति और पुत्र विवाह समारोह में गए हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान ग्राम चपकी निवासी विदेश बियार पुत्र रामप्रकाश घर में घुस आया और महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग और परिजन मौके की ओर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

• पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार, आरोपी की तलाश में दबिश जारी

पीड़िता का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद वह बभनी थाने पहुंची थी, लेकिन स्थानीय पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और कार्रवाई टालती रही। न्याय नहीं मिलने पर महिला ने जिला मुख्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। इसके बाद एसपी के निर्देश पर बभनी पुलिस ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक दिन्नु प्रसाद यादव ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।





Top