शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट
चोपन(सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के पटवध इलाके में तेज रफ्तार बाइक हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गुरमा कॉलोनी निवासी विकास गौड़ (20) और मनीष (21) पल्सर बाइक से सलखन से चोपन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी, जिससे दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
• पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, हादसे के कारणों की जांच शुरू
चोपन पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार हादसे की वजह मानी जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।