Breaking News
आकाशीय बिजली गिरने से मकान का बारजा ढहा, बालक घायल     |     बाइक सवार दामादों को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल     |     दो कोतवाल बदले, विश्वनाथ प्रताप सिंह की दुद्धी में वापसी     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• जौनपुर से लौटे इंस्पेक्टर को मिली दुद्धी कोतवाली की कमान, धर्मेंद्र कुमार सिंह बने राबर्ट्सगंज के कोतवाल

दुद्धी(सोनभद्र)। बेहतर कानून व्यवस्था और थानों की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जिले की दो प्रमुख कोतवालियों में फेरबदल किया है। इसके तहत जौनपुर से जनपद में लौटे इंस्पेक्टर विश्वनाथ प्रताप सिंह को दुद्धी कोतवाली का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं दुद्धी कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह को राबर्ट्सगंज कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राबर्ट्सगंज के प्रभारी राम स्वरूप वर्मा को पुलिस लाइन भेजा गया है। इंस्पेक्टर विश्वनाथ प्रताप सिंह की सोनभद्र में वापसी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरल व्यवहार के साथ बेहतर कानून व्यवस्था और प्रभावी पुलिसिंग के लिए पहचान रखने वाले विश्वनाथ प्रताप सिंह इससे पहले भी जिले के कई महत्वपूर्ण थानों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनकी पूर्व तैनाती जुगैल थाना, चोपन थाना और पिपरी थाना में रही है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जिम्मेदारी संभालने के दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर प्रभावी कार्यशैली के साथ अपनी अलग पहचान बनाई। सोनभद्र में पूर्व तैनाती के बाद इंस्पेक्टर विश्वनाथ प्रताप सिंह का स्थानांतरण जौनपुर जनपद के लिए कर दिया गया था। अब एक बार फिर उनकी जिले में वापसी हुई है और जनपद में आते ही पुलिस अधीक्षक ने उन्हें दुद्धी जैसे महत्वपूर्ण कोतवाली क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी है। दुद्धी क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि से विस्तृत होने के साथ ही कानून व्यवस्था के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में नई जिम्मेदारी के साथ इंस्पेक्टर विश्वनाथ प्रताप सिंह के सामने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने की चुनौती होगी।

• धर्मेंद्र कुमार सिंह को राबर्ट्सगंज की कमान, दुद्धी में करीब आठ माह की तैनाती के बाद विदाई

वहीं दुद्धी कोतवाली की जिम्मेदारी संभाल रहे इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार सिंह को अब राबर्ट्सगंज कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। जिला मुख्यालय की कोतवाली होने के कारण राबर्ट्सगंज में भी कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रहती है। धर्मेंद्र कुमार सिंह को इस महत्वपूर्ण थाने की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद उनसे प्रभावी पुलिसिंग की उम्मीद की जा रही है। दुद्धी में उनकी करीब 7 माह 20 दिन की तैनाती के दौरान कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर उनके कार्यों की क्षेत्र में चर्चा रही। स्थानीय लोगों के अनुसार उनके कार्यकाल में आम लोगों को अपनी समस्याएं पुलिस तक पहुंचाने और न्याय की उम्मीद के साथ अपनी बात रखने का अवसर मिला। उनके स्थानांतरण की जानकारी के बाद क्षेत्र के लोगों ने दुख व्यक्त करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं राबर्ट्सगंज कोतवाली के प्रभारी रहे राम स्वरूप वर्मा को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की ओर से किए गए इस फेरबदल को जिले में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा थानों की कार्यप्रणाली को प्रभावी करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। खासकर दुद्धी और राबर्ट्सगंज जैसे महत्वपूर्ण थाना क्षेत्रों में नए प्रभारियों की तैनाती के बाद पुलिसिंग की दिशा में बदलाव देखने को मिल सकता है। अब दुद्धी में इंस्पेक्टर विश्वनाथ प्रताप सिंह और राबर्ट्सगंज में इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार सिंह के सामने अपराध नियंत्रण, फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और पुलिस की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी होगी।





Top