Breaking News
दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद     |     35वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ     |     राजा भैया को शिवद्वार धाम आने का मिला निमंत्रण     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• वन्य प्राणी सप्ताह में बच्चों को बताया प्रकृति संतुलन में वन्यजीवों का महत्व

विंढमगंज(सोनभद्र)। वन विभाग के तत्वाधान में डॉ. भीमराव आंबेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जामपानी सेक्शन में वन्य प्राणी सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वन रेंजर रत्नेश कुमार के नेतृत्व में वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने छात्र-छात्राओं को वन्यजीवों के महत्व, मानव जीवन पर उनके प्रभाव और पर्यावरणीय संतुलन में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी।

• बच्चों ने लिया वन्यजीवों की रक्षा का संकल्प

अधिकारियों ने कहा कि वन्यजीव प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं और जंगल व वन्यजीव एक-दूसरे के पूरक हैं। इस दौरान छात्र-छात्राओं को वन्यजीव संरक्षण की शपथ दिलाते हुए पेड़-पौधों और वन्यजीवों के प्रति प्रेम व संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, वन विभाग के कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।





Top