Breaking News
दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद     |     35वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ     |     राजा भैया को शिवद्वार धाम आने का मिला निमंत्रण     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट व कबूतर उड़ाकर दिया खेल भावना और शांति का संदेश

दुद्धी(सोनभद्र)। सोनांचल इंटर कॉलेज, दुद्धी के तत्वाधान में टाउन क्रिकेट मैदान पर 35वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता सह क्रीड़ा समारोह का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी दुद्धी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट निकाला तथा गुब्बारे और कबूतर उड़ाकर शांति व खेल भावना का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं और खिलाड़ी मौजूद रहे।

• दौड़ प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों की दौड़ स्पर्धाएं आयोजित हुईं। अंडर-19 बालक 200 मीटर में आयन कादरी प्रथम व अनुज कुमार द्वितीय रहे। बालिका 200 मीटर में अंजली मौर्या प्रथम, जान्हवी द्वितीय व सरिता तृतीय रहीं। बालिका 800 मीटर में जूली प्रथम व संजना द्वितीय रहीं। अंडर-17 बालक 400 मीटर में जयदेव प्रथम व प्रियांशु द्वितीय रहे। अंडर-17 बालिका 200 मीटर में अंजली प्रथम व सजिया द्वितीय रहीं। अंडर-19 बालक 400 मीटर में ज्ञानेश सिंह प्रथम व प्रेम कुमार द्वितीय तथा अंडर-19 बालिका 400 मीटर में स्नेहा प्रथम व माही द्वितीय रहीं।


Blog single photo

.




Top