Breaking News
खबरें पढ़ें
दुद्धी के जामपानी में 25 नवंबर से शुरू होगा 25 करोड़ का मॉडल स्कूल निर्माण || श्रद्धा सबुरी ढाबा प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग तेज, व्यापारी संगठन ने सौंपा ज्ञापन || यूपी में 144 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में फेरबदल || मीरजापुर में बमबाजी की खबर का पुलिस ने किया खंडन || सोनभद्र में एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ इंडिया को मिली नई मजबूती, अमान खान बने जिलाध्यक्ष || सिरसोती से नकटू तक भारी वाहनों का जमावड़ा, लगा लंबा जाम || 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार || भदोही के पूर्व विधायक डॉ. उदयभान सिंह का भव्य स्वागत || हेरोइन तस्करी से अर्जित 87 लाख की संपत्ति कुर्क, पत्नी के नाम पर बनाया था मकान || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर..
Sunday 22nd November 2026 10:11:00 PM

10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Blog single photo
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• सिरसोती मार्ग पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, आबकारी अधिनियम में कार्रवाई

बीजपुर(सोनभद्र)। अवैध शराब की बिक्री पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बीजपुर पुलिस ने एक युवक को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक की पीपिया में रखी शराब बरामद की। कार्रवाई 21 नवंबर को बैढ़न तिराहे से करीब 200 मीटर आगे सिरसोती मार्ग पर की गई।

• मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में गश्त के दौरान कांस्टेबल संजय कुमार और प्रकाश कुमार को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध कच्ची शराब लेकर बिक्री के लिए सिरसोती की ओर जा रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान दादुल सिंह पुत्र रामचरन, निवासी पुनर्वास प्रथम, थाना बीजपुर के रूप में हुई। शराब का वैध लाइसेंस नहीं दिखाने पर उसे धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top