Breaking News
खबरें पढ़ें
दुद्धी के जामपानी में 25 नवंबर से शुरू होगा 25 करोड़ का मॉडल स्कूल निर्माण || श्रद्धा सबुरी ढाबा प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग तेज, व्यापारी संगठन ने सौंपा ज्ञापन || यूपी में 144 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में फेरबदल || मीरजापुर में बमबाजी की खबर का पुलिस ने किया खंडन || सोनभद्र में एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ इंडिया को मिली नई मजबूती, अमान खान बने जिलाध्यक्ष || सिरसोती से नकटू तक भारी वाहनों का जमावड़ा, लगा लंबा जाम || 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार || भदोही के पूर्व विधायक डॉ. उदयभान सिंह का भव्य स्वागत || हेरोइन तस्करी से अर्जित 87 लाख की संपत्ति कुर्क, पत्नी के नाम पर बनाया था मकान || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर..
Sunday 22nd November 2026 10:15:00 PM

सिरसोती से नकटू तक भारी वाहनों का जमावड़ा, लगा लंबा जाम

Blog single photo
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• सिंगल सड़क और कीचड़ भरे रास्तों से आवागमन बाधित, एंबुलेंस भी फंसी

बीजपुर(सोनभद्र)। रिहंद राख बंधे पर लोडिंग के लिए पहुंच रहे ट्रेलर और हाईवा वाहनों की लंबी कतार से सिरसोती से नकटू तक जाम की स्थिति बनी हुई है। शनिवार देर शाम से रविवार शाम तक रेणुकूट-बीजपुर मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों का जमावड़ा लगा रहा। इससे पुनर्वासित क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ी। जाम में एंबुलेंस भी काफी देर तक फंसी रही, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

• बेतरतीब खड़े वाहनों से बढ़ रही समस्या

स्थानीय लोगों के अनुसार, सिरसोती से नकटू तक सड़क सिंगल है और किनारे पटरी भी नहीं है। लगातार बारिश से कच्चे रास्तों पर कीचड़ और फिसलन होने के कारण भारी वाहनों का संचालन बाधित हो रहा है। वहीं, राखड़ लदे वाहनों को बेतरतीब खड़ा कर देने से जाम की समस्या और गंभीर हो जाती है। क्षेत्रवासियों ने एनटीपीसी प्रबंधन और संबंधित विभाग से वाहनों के संचालन की स्थायी व्यवस्था बनाने की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि सिंगल सड़क, पटरी का अभाव और कच्चे रास्तों पर फिसलन के कारण समस्या उत्पन्न हो रही है। आवश्यकतानुसार कदम उठाने की पहल की जा रही है।


Blog single photo




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top