मीरजापुर। चील्ह थाना क्षेत्र के चेतगंज चौकी अंतर्गत ग्राम गोबरहा में पूर्व प्रधान जयनाथ यादव के घर बमबाजी की खबर को मीरजापुर पुलिस ने भ्रामक बताया है। पुलिस के अनुसार, बीती रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर की दीवार एवं दरवाजे पर सामान्य पटाखा फोड़ा था। घटना के समय घर के बाहर कोई मौजूद नहीं था और परिजनों ने भी किसी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन को देखने की बात नहीं कही है।
• तीन बम फेंके जाने और दहशत फैलने की खबर गलत
मीरजापुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि घटना में तीन बम फेंके जाने, क्षेत्र में दहशत फैलने तथा पूर्व प्रधान एवं कोटेदार के घर को निशाना बनाए जाने संबंधी सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरें असत्य एवं भ्रामक हैं। पुलिस ने जारी खंडन में इन खबरों का खंडन करते हुए वास्तविक स्थिति स्पष्ट की है।
मंजय वर्मा की रिपोर्ट






