Breaking News
खबरें पढ़ें
कार्तिक पूर्णिमा पर राम-जानकी डिहवा बाबा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ || शिक्षक के इंतजार में बंद रहा स्कूल: बच्चे लौटे घर - अभिभावकों ने की शिकायत || स्काउट-गाइड रैली का भव्य समापन, 23 टीमों को मिला गोल्ड और सिल्वर मेडल || सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधिकारियों को फटकार || दुद्धी के जामपानी में 25 नवंबर से शुरू होगा 25 करोड़ का मॉडल स्कूल निर्माण || श्रद्धा सबुरी ढाबा प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग तेज, व्यापारी संगठन ने सौंपा ज्ञापन || यूपी में 144 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में फेरबदल || मीरजापुर में बमबाजी की खबर का पुलिस ने किया खंडन || सोनभद्र में एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ इंडिया को मिली नई मजबूती, अमान खान बने जिलाध्यक्ष || सिरसोती से नकटू तक भारी वाहनों का जमावड़ा, लगा लंबा जाम
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान को गति देने की जिम्मेदारी; विभिन्न सामाजिक, जनसेवा एवं पत्रकारिता संगठनों में सक्रिय हैं अमान खान

सोनभद्र। भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने और समाज में पारदर्शिता एवं जवाबदेही को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सक्रिय राष्ट्रीय संगठन एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ इंडिया (ACBI) ने जनपद सोनभद्र में संगठनात्मक विस्तार करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार अमान खान को जिला अध्यक्ष (District President) नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से जनपद में भ्रष्टाचार विरोधी गतिविधियों एवं जनहित के मुद्दों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।संगठन के उत्तर प्रदेश राज्य कार्यकारी अध्यक्ष ठाकुर कृष्णा सिंह द्वारा जारी नियुक्ति पत्र, पत्र संख्या ACBI/UP/2026/159, के अनुसार शीर्ष पदाधिकारियों की सहमति से अमान खान को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने उनके सामाजिक सरोकार, सक्रियता, अनुशासन और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया है।

अमान खान वर्तमान में सूचना का अधिकार कार्यकर्ता एसोसिएशन (पंजीकृत) के जिलाध्यक्ष, नागरिक सुरक्षा कोर (सिविल डिफेंस), रॉबर्ट्सगंज के सेक्टर वार्डन, एमडी न्यूज (बहुआयामी समाचार) के सहायक ब्यूरो प्रमुख तथा आइमा मीडिया (AIMA MEDIA) के रिपोर्टर के रूप में विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय हैं। वे पत्रकारिता और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से जनसमस्याओं को उठाने तथा लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमान खान ने नियुक्ति पर संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन की नीतियों, उद्देश्यों एवं कार्यक्रमों को जनपद में प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाना, आमजन की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना तथा जनहित में निष्पक्षता के साथ आवाज उठाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

उनकी नियुक्ति की खबर पर जनपद के पत्रकारों, सामाजिक संगठनों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top