Breaking News
खबरें पढ़ें
दो दिव्यांग भाई-बहन के सरकारी योजनाओं से वंचित होने का आरोप, लगा रहे दफ्तरों के चक्कर || बेचूबीर बाबा धाम के चढ़ावे को लेकर पुलिस पर वसूली के आरोप, जांच की मांग || राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने शिक्षकों की सात सूत्रीय मांगों को लेकर बीएसए को सौंपा ज्ञापन || ग्रामीण क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की नई शाखा का शुभारंभ || 28-29 नवंबर को सभी बूथों पर चलेगा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान || किसान दिवस में उठीं सड़क, सिंचाई, छुट्टा पशुओं और केसीसी से जुड़ी समस्याएं || डायट सभागार में संकुल शिक्षकों की त्रैमासिक बैठक आयोजित || दिव्यांगजनों को मिले 109 सहायक उपकरण, राज्यमंत्री ने किया वितरण || होटल-रेस्टोरेंट में अग्नि सुरक्षा की जांच, कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण || उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले
Tuesday 24th November 2026 03:29:00 PM

कार्तिक पूर्णिमा पर राम-जानकी डिहवा बाबा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Blog single photo
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• दर्शन-पूजन कर भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

विंढमगंज(सोनभद्र)। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर थाना के ठीक सामने स्थित राम-जानकी डिहवा बाबा मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान पंडित नंदलाल तिवारी ने जजमान को धार्मिक कथा सुनाई।

मंदिर के पुजारी हृदयानंद दुबे ने बताया कि प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन करते हैं। कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली और त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन पवित्र स्नान, दान, दीपदान तथा भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है।


Blog single photo




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top