Breaking News
खबरें पढ़ें
दो दिव्यांग भाई-बहन के सरकारी योजनाओं से वंचित होने का आरोप, लगा रहे दफ्तरों के चक्कर || बेचूबीर बाबा धाम के चढ़ावे को लेकर पुलिस पर वसूली के आरोप, जांच की मांग || राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने शिक्षकों की सात सूत्रीय मांगों को लेकर बीएसए को सौंपा ज्ञापन || ग्रामीण क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की नई शाखा का शुभारंभ || 28-29 नवंबर को सभी बूथों पर चलेगा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान || किसान दिवस में उठीं सड़क, सिंचाई, छुट्टा पशुओं और केसीसी से जुड़ी समस्याएं || डायट सभागार में संकुल शिक्षकों की त्रैमासिक बैठक आयोजित || दिव्यांगजनों को मिले 109 सहायक उपकरण, राज्यमंत्री ने किया वितरण || होटल-रेस्टोरेंट में अग्नि सुरक्षा की जांच, कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण || उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले
Wednesday 25th November 2026 06:47:00 PM

ग्रामीण क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की नई शाखा का शुभारंभ

Blog single photo
Share on

  अवधेश कुमार गुप्ता संवाददाता

• बीमा और पेंशन योजनाओं की दी जानकारी, करीब 50 ग्रामीणों ने लिया भाग

घोरावल(सोनभद्र)। ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार करने के उद्देश्य से 23 नवंबर को ग्राम गुरवल, पोस्ट लोहंडी, घोरावल क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की नवीन शाखा एवं ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। शाखा प्रबंधक भूपेंद्र कुमार एवं बैंक अधिकारियों की उपस्थिति में उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान करीब 50 ग्रामीणों ने सहभागिता की।

बैंक अधिकारियों ने लोगों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही बचत खाता खुलवाने, नियमित बचत करने और बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया।

• अब ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर मिलेंगी बैंकिंग सुविधाएं

बैंक अधिकारियों ने बताया कि नई शाखा एवं ग्राहक सेवा केंद्र शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बैंकिंग कार्यों के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय की बचत के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ भी आसानी से मिल सकेगा। कार्यक्रम में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, वित्तीय जागरूकता बढ़ाने और पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया गया। ग्रामीणों ने बैंक की इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में अवधेश कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top