Breaking News
खबरें पढ़ें
नाबालिग लड़की के अपहरण के दोषी को 8 वर्ष का कठोर कारावास || संविधान दिवस पर सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रतियोगिताओं का आयोजन || विधायक घोरावल ने संविधान दिवस पर बाबा साहब की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास || संविधान दिवस पर डीपीएस स्कूल में दिलाई गई संविधान की शपथ || संविधान गौरव दिवस पर बौद्ध विहार के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास || डीएवी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस || भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, ट्रक-ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग || रेलवे ट्रैक के किनारे मिली नवजात बालिका, चाइल्ड हेल्पलाइन ने सुरक्षित कराया रेस्क्यू || प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह को दी गई भावभीनी विदाई, मिर्जापुर हुआ स्थानांतरण || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर..
Wednesday 25th November 2026 04:25:00 PM

दिव्यांगजनों को मिले 109 सहायक उपकरण, राज्यमंत्री ने किया वितरण

Blog single photo
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

• मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर समेत कई उपकरण पाकर दिव्यांगजनों को मिलेगी राहत

चोपन(सोनभद्र)। विकासखंड परिसर चोपन में आयोजित दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण शिविर में राज्यमंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गौड़ ने पात्र दिव्यांगजनों को 109 सहायक उपकरण वितरित किए। इनमें 05 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 40 सामान्य ट्राईसाइकिल, 15 व्हीलचेयर, 14 स्मार्ट केन, 10 लेप्रोसी किट, 20 जोड़ी बैसाखी और 05 छड़ी शामिल हैं। इस दौरान राज्यमंत्री ने दिव्यांगजनों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना और उपकरणों से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी।

• आत्मनिर्भर जीवन के लिए सरकार प्रतिबद्ध

राज्यमंत्री संजीव कुमार गौड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के सम्मान, कल्याण और सशक्तीकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं और उनकी जरूरतों को ध्यान में रखकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सहायक उपकरण मिलने से लाभार्थियों को आवागमन और दैनिक कार्यों में सहूलियत मिलेगी तथा उनका आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।





Top