Breaking News
खबरें पढ़ें
नाबालिग लड़की के अपहरण के दोषी को 8 वर्ष का कठोर कारावास || संविधान दिवस पर सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रतियोगिताओं का आयोजन || विधायक घोरावल ने संविधान दिवस पर बाबा साहब की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास || संविधान दिवस पर डीपीएस स्कूल में दिलाई गई संविधान की शपथ || संविधान गौरव दिवस पर बौद्ध विहार के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास || डीएवी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस || भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, ट्रक-ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग || रेलवे ट्रैक के किनारे मिली नवजात बालिका, चाइल्ड हेल्पलाइन ने सुरक्षित कराया रेस्क्यू || प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह को दी गई भावभीनी विदाई, मिर्जापुर हुआ स्थानांतरण || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर..
Wednesday 25th November 2026 06:18:00 PM

किसान दिवस में उठीं सड़क, सिंचाई, छुट्टा पशुओं और केसीसी से जुड़ी समस्याएं

Blog single photo
Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

• सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश


मीरजापुर। विकास भवन पथरहिया स्थित सभागार में मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विकासखंडों से पहुंचे किसानों ने सड़क, नहरों की मरम्मत, सिंचाई, छुट्टा पशुओं से फसल नुकसान और किसान क्रेडिट कार्ड से जुड़ी समस्याएं उठाईं। उप कृषि निदेशक विकेश कुमार ने पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई और पूर्व में उठाई गई समस्याओं के समाधान की जानकारी दी। किसानों ने रैकल गांव में चकबंदी के दौरान विवाहघर, पशु अस्पताल एवं मृत पशुओं के दफन के लिए भूमि चिह्नित करने तथा इटवा-टांडाफाल मार्ग की जर्जर हालत सुधारने की मांग की। वहीं रामपुर कामता माइनर की अधूरी नहर को पूरा कराने, प्राथमिक विद्यालय तक खड़ंजा व बाउंड्रीवाल बनवाने और क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत कराने का मुद्दा भी उठाया। किसानों ने लालगंज क्षेत्र में गेहूं की पहली सिंचाई के लिए पांच दिसंबर तक नहर चालू कराने की मांग रखी। इसके अलावा बैंक खाते से बिना सूचना धनराशि काटने और घड़रोज से फसलों को हो रहे नुकसान की शिकायत भी की गई।

• किसानों ने छुट्टा पशुओं और फसल सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया

मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों की समस्याओं पर प्रभावी कार्रवाई करने और विभागीय स्तर पर आवश्यक समन्वय बनाए रखने को कहा। बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए धर्मजीत सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बीके पाठक, एआर कोऑपरेटिव, अग्रणी जिला प्रबंधक सहित कृषि, सिंचाई, विद्युत, पशुपालन एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।





Top