Breaking News
खबरें पढ़ें
दो दिव्यांग भाई-बहन के सरकारी योजनाओं से वंचित होने का आरोप, लगा रहे दफ्तरों के चक्कर || बेचूबीर बाबा धाम के चढ़ावे को लेकर पुलिस पर वसूली के आरोप, जांच की मांग || राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने शिक्षकों की सात सूत्रीय मांगों को लेकर बीएसए को सौंपा ज्ञापन || ग्रामीण क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की नई शाखा का शुभारंभ || 28-29 नवंबर को सभी बूथों पर चलेगा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान || किसान दिवस में उठीं सड़क, सिंचाई, छुट्टा पशुओं और केसीसी से जुड़ी समस्याएं || डायट सभागार में संकुल शिक्षकों की त्रैमासिक बैठक आयोजित || दिव्यांगजनों को मिले 109 सहायक उपकरण, राज्यमंत्री ने किया वितरण || होटल-रेस्टोरेंट में अग्नि सुरक्षा की जांच, कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण || उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले
Wednesday 25th November 2026 04:49:00 PM

डायट सभागार में संकुल शिक्षकों की त्रैमासिक बैठक आयोजित

Blog single photo
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• आगामी निपुण असेसमेंट को लेकर विद्यालयों में समयबद्ध तैयारी के निर्देश, विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर

सोनभद्र। परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने और विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा के उद्देश्य से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सोनभद्र के सभागार में संकुल शिक्षकों की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में डायट प्राचार्य रिद्धि पाण्डेय एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय ने विद्यालयों में संचालित शैक्षिक गतिविधियों और विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

इस दौरान निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बच्चों के अधिगम स्तर, निपुण असेसमेंट, यू-डायस पोर्टल पर आंकड़ों के अद्यतन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विभागीय बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने शिक्षकों से विद्यालयों में शिक्षण कार्य को प्रभावी बनाने और शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने की अपेक्षा जताई।


Blog single photo


बैठक में आगामी निपुण असेसमेंट को लेकर विशेष रूप से चर्चा करते हुए अधिकारियों ने संकुल शिक्षकों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। विद्यालय स्तर पर बच्चों की नियमित तैयारी कराने, उनके सीखने के स्तर का आकलन करने तथा कमजोर शैक्षिक दक्षताओं को चिह्नित कर उनमें सुधार लाने पर जोर दिया गया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय ने संकुल शिक्षकों को विभागीय योजनाओं एवं निर्देशों का समुचित अनुपालन सुनिश्चित करने तथा विद्यालयों में शैक्षिक गतिविधियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित कराने की सलाह दी।

प्रशिक्षण के प्रथम पाली में विकासखंड घोरावल एवं करमा के संकुल शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर डीसी प्रशिक्षण वर्मा, एसआरजी द्वय संजय मिश्र एवं विनोद कुमार सहित डायट के प्रवक्ता मौजूद रहे।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top